Commonwealth Games2022 की ताजा ख़बरें
CWG2022: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, मेडल हुआ पक्का
कॉमनवेल्थ गेम 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइन मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइन मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार रन से मात दी। फाइनल में पहुंचने के बाद भारत एक मेडल और पक्का हो गया है।
भारतीय खिलाड़ियों ने मेडलों की लगाई झड़ी, रवि दहिया ने प्रतिद्वंदी को पटखनी दे फाइनल में बनाई जगह
भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडलों की झड़ी लगा दी है. आज उसी सिलसिले को जारी रखते हुए भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता है. जीत के बाद प्रियंका ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बहुत गर्व है कि मेरी वजह से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
CWG 2022 सेमीफाइनल : भारत ने इंग्लैंड को दिया 165 रनों का लक्ष्य, मंधाना नें खेली 61 रनों की तूफानी पारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आज के मुकाबले में इग्लैंड के विरुद्ध भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 165 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंदाना ने ताबड़तोंड़ बल्लेबाजी कर 61 रनों की तूफानी पारी खेली है, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़ 50 रन केवल बांउड्री से हासिल की. उसके बाद मध्यमवर्गीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 44 रन की जूझारु पारी खेल भारत को विशाल लक्ष्य तक पहुचानें में अहम भूमिका निभाई.
कॉमनवेल्थ गेम्स की स्टार खिलाड़ी ने कराया न्यूड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत सहित दुनिया के कई खिलाड़ी अपने देश को पदक दिलाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे है। इसके अलावा पदक जीतने वाले खिलाडियों की उनके देश में खूब तारीफ हो रही है। कॉमनवेल्थ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है, लेकिन कनाडा की कॉमनवेल्थ स्टार दूसरे कारणों से चर्चा में बनी हुई है।
Commonwealth Games 2022: भारतीय पहलवानों ने कुश्ती में तीन स्वर्ण साहित छह पदक जीते
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आठवें दिन यानी की शुक्रवार को भारतीय पहलवानों का दबदबा रहा। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया और साक्षी मलिक ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। इसके अलावा भारत को कुश्ती में एक रजत और दो कांस्य समेत कुल छह पदक मिले है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारतीय एथलीटों ने कुल 26 पदक जीते है। इनमें से नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल है।
CWG2022: क्रिकेट के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जीते तो मेडल पक्का
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास आज बर्मिंघम में इतिहास रचने का सुनहरा मौक़ा है। भारत को आज क्रिकेट में सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। भारतीय महिलाओं ने इसके पहले बारबाडोस को 100 रनों से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। जहां उसका मुकाबला आज इंग्लैंड की मजबूत टीम से होना है।
कॉमनवेल्थ गेम्स: अब तक 20 भारतीय बर्मिंघम में लहरा चुके हैं तिरंगा, देखें पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट
इस तरह भारत के लिए मेडलों की संख्या 20 हो गई है, जिसमें 6 गोल्ड, 7 सिल्वर, और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं इस तरह भारत पदक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक गोल्ड और एक ब्रांज के साथ 20वें स्थान पर है।
CWG2022: आखिरकार पाकिस्तान ने जीत ही लिया अपना पहला गोल्ड, भारत तीसरे पायदान पर रहा
बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान ने आखिरकार अपना पहला गोल्ड मेडल जीत ही लिया। पाकिस्तान को यह गोल्ड वेटलिफ्टिंग में मिला है। राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन वेटलिफ्टिंग में 109+ किग्रा भारवर्ग के मुकाबले हुए। जिसमें पाकिस्तान के मोहम्मद नूह दस्तगिर बट ने 405 किग्रा का वजन उठाते हुए पहले पायदान पर कब्जा जमाया।
CWG 2022: मीराबाई ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड, मेडल्स की कुल संख्या 4 पहुंची
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दूसरे दिन भारत को स्वर्णिम सफलता हाथ लगी है। भारत को मीराबाई चानू ने विमेंस वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलवाया है। मीराबाई ने विमेंस वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में यह सफलता हासिल की है। चानू द्वारा स्नैच में 88 किलो, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम का भार उठाया गया।
Commonwealth Games 2022 Day 1 India Schedule: बर्मिंघम में आज से जलवा बिखेरेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें कहाँ और कब देख सकते हैं
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का बर्मिंघम में आगाज़ हो चुका है। खेल महोत्सव के पहले दिन भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहले दिन मनिका बत्रा, पीवी सिंधु समेत भारतीय महिला क्रिकेट टीम व भारतीय महिला हॉकी टीम अपने मैच खेलेंगी।

