CWG 2022: मीराबाई ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड, मेडल्स की कुल संख्या 4 पहुंची

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दूसरे दिन भारत को स्वर्णिम सफलता हाथ लगी है। भारत को मीराबाई चानू ने विमेंस वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलवाया है। मीराबाई ने विमेंस वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में यह सफलता हासिल की है। चानू द्वारा स्नैच में 88 किलो, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम का भार उठाया गया।

Gaurav
Edited By: Gaurav

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दूसरे दिन भारत को स्वर्णिम सफलता हाथ लगी है। भारत को मीराबाई चानू ने विमेंस वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलवाया है। मीराबाई ने विमेंस वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में यह सफलता हासिल की है। चानू द्वारा स्नैच में 88 किलो, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम का भार उठाया गया। इस तरह कुल 201 किलोग्राम के साथ वे पहले स्थान पर रहीं। मीराबाई चानू का राष्ट्रमंडल खेलों में यह लगातार तीसरा मेडल है। इसके पहले चानू 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर और 2018 में गोल्ड जीतने में कामयाब रही थीं। चानू के अलावा भारतीय महिला वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने 55 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ी अब तक 4 मेडल जीत चुके हैं। भारत ने यह चारों मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं। मेंस वेटलिफ्टिंग के 51 किलो भारवर्ग में संकेत महादेव ने रजत, तो वहीं 61 किलो भारवर्ग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता। दूसरी ओर भारतीय महिलाओं ने पुरुषों से एक कदम आगे निकलते हुए देश को एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल दिलाया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag