Hockey World Cup 2023: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर शानदार तरीके से किया टूर्नामेंट का आगाज

आज से हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ की है। भारत का पहला मैच राउरकेला में स्पेन के साथ हुआ और इस मैच को भारत ने 2-0 से अपने नाम किया।

Vishal Rana
Vishal Rana

Hockey World Cup 2023: आज से हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ की है। भारत का पहला मैच राउरकेला में स्पेन के साथ हुआ और इस मैच को भारत ने 2-0 से अपने नाम किया। भारत की तरफ से दो गोल अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने दागे। इस मैच में स्पने की टीम भारत के सामने गोल करने के लिए संघर्ष करती दिखी।

मैच के पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में भारत ने पहला गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल की। अमित रोहिदास ने भारत की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद पहले क्वार्टर में स्पेन ने वापसी करने की काफी कोशिश की। जिसके बाद दूसरा गोल करके हार्दिक सिंह ने भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच में भारत की तरफ से मजबूत डिफेंस देखने को मिला और कई बार भारतीय डिफेंस ने स्पेन को गोल करने से रोका।

दो क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की काफी कोशिश की खासकर मैच में वापसी करने के लिए स्पेन ने मजबूत खेल दिखाया लेकिन वह भारतीय मजबूत डिफेंस के सामने टिक नहीं पाया और इस बढ़त को भारतीय टीम ने आखिरी तक बनाए रखा। जिसके चलते भारतीय टीम ने अपने पहले हॉकी विश्व कप 2023 के मुकाबलें में स्पेन पर 2-0 से जीत दर्ज की।

अभी तक विश्व कप में भारत के उपर स्पेन का पलड़ा भारी था इस मैच से पहले ये दोनों टीमे विश्व कप में 6 बार आपस में भिड़ी थी। जिसमें से तीन मैच में स्पेन और दो में भारत ने बाजी मारी थी। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। वहीं विश्व कप में आज का मैच जीतकर दोनों के बीच आंकड़ा बराबरी पर आ गया है।  

calender
13 January 2023, 09:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो