Hockey World Cup 2023 की ताजा ख़बरें
Hockey World Cup 2023: रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया ने जापान को दी 2-1 से मात
हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 में आज पहला मुकाबला शाम 5 बजे जापान और साउथ कोरिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से करारी शिकस्त दी है। इन दोनों एशिया की बड़ी टीमों के बीच यह मुकाबला शुरुआत से काफी रोमांचक होना शुरू हो गया था।
Hockey World Cup 2023: रोमांचक मुकाबलें में मलेशिया ने चिली को दी 3-2 से मात
हॉकी विश्व कप 2023 में आज राउरकेला के मैदान पर मलेशिया और चिली के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में मलेशिया ने चिली को 3-2 से हरा दिया है। पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ हारने के बाद इस मैच में मलेशिया ने शानदार वापसी की है।
Hockey World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच जीतने उतरेगी टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप 2023 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच शाम 7 बजे राउरकेला के मैदान पर खेला जाएगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीता है। भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को हराया था तो वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को हराया था।
Hockey World Cup 2023: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर शानदार तरीके से किया टूर्नामेंट का आगाज
आज से हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ की है। भारत का पहला मैच राउरकेला में स्पेन के साथ हुआ और इस मैच को भारत ने 2-0 से अपने नाम किया।
Hockey World Cup 2023: फ्रांस को 8-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत से आगाज
हॉकी विश्व कप 2023 के दूसरे मुकाबलें में आज फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया टीमें आमने-सामने थी। इस एक तरफा मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराकर इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले ही क्वार्टर से ऑस्ट्रेलिया की टीम फ्रांस पर दबाव बनाती दिखी और पूरे मैच के दौरान फ्रांस को एक भी गोल नहीं करने दिया।
Hockey World Cup 2023: 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए तैयार है टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम इस बार विश्व कप में अपने 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। 48 साल से भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप में कोई मेडल नहीं जीता है। 48 साल पहले 1975 अजितपाल सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी विश्व कप खिताब जीता था।
Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना ने जीत के साथ किया आगाज, साउथ अफ्रीका को 1-0 से दी मात
शुक्रवार को हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है पहला मैच आज भुवनेश्वर में खेला गया। पहले मैच में अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका की टीम आमने सामने हुई और अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।

