Hockey World Cup 2023: रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया ने जापान को दी 2-1 से मात

हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 में आज पहला मुकाबला शाम 5 बजे जापान और साउथ कोरिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से करारी शिकस्त दी है। इन दोनों एशिया की बड़ी टीमों के बीच यह मुकाबला शुरुआत से काफी रोमांचक होना शुरू हो गया था।

Vishal Rana
Vishal Rana

Hockey World Cup 2023: हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 में आज पहला मुकाबला शाम 5 बजे जापान और साउथ कोरिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से करारी शिकस्त दी है। इन दोनों एशिया की बड़ी टीमों के बीच यह मुकाबला शुरुआत से काफी रोमांचक होना शुरू हो गया था। जापान ने पहले क्वार्टर में अक्रामक खेल दिखाते हुए पहला गोल दागा। इस गोल के साथ ही जापान ने साउथ कोरिया पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

लेकिन इस बढ़त को जापान की टीम मैच के आखिरी तक बनाके रखने में नाकाम रही। मैच में साउथ कोरियाई टीम ने शानदार वापसी की और दो गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया। मैच में दूसरा गोल करने के लिए जापान की टीम आखिरी तक संघर्ष करती रही और साउथ कोरिया के मजबूत डिफेंस ने जापान की टीम को दूसरे गोल के लिए आखिर तक संघर्ष कराया। बता दे, जापान और साउथ कोरिया इन दोनों टीमों को इस टूर्नामेंट में पूल-बी में रखा गया है।

इस मैच के बाद पूल-बी में हलचल देखने को मिली। इस हार के बाद जापान की टीम पूल-बी में चौथे स्थान पर खिसक गई है तो वहीं इस जीत के साथ साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। बता दें, साउथ कोरिया की यह पहली जीत है जबकि जापान की यह इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। इससे पहले जापान को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जर्मनी ने पहले मैच में जापान को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। पूल-बी में बेल्जियम पहले और जर्मनी की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। बता दे, साउथ कोरिया के खिलाफ जापान ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन साउथ कोरिया के आक्रामक खेल के सामने जापान की टीम टिक नहीं पाई।

calender
17 January 2023, 08:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो