Hockey World Cup 2023: 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए तैयार है टीम इंडिया

हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम इस बार विश्व कप में अपने 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। 48 साल से भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप में कोई मेडल नहीं जीता है। 48 साल पहले 1975 अजितपाल सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी विश्व कप खिताब जीता था।

Vishal Rana
Vishal Rana

Hockey World Cup 2023: शुक्रवार को हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है पहला मैच आज भुवनेश्वर में खेला गया। पहले मैच में अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका की टीम आमने सामने हुई और अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। भारतीय टीम भी आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मुकाबला स्पेन के साथ शाम 7 बजे राउरकेला में खेला जाएगा।

बता दे, भारतीय टीम इस बार विश्व कप में अपने 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। 48 साल से भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप में कोई मेडल नहीं जीता है। 48 साल पहले 1975 अजितपाल सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी विश्व कप खिताब जीता था। बता दे, भारतीय टीम ने ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते है। लेकिन साल 1975 के विश्व कप के बाद से टीम इंडिया सेमाफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी है।

इस बार टीम इंडिया चाहेगी कि वो अपने 48 साल के सूखे को खत्म करे। पिछले विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इससे पहले भारतीय टीम साल 1978 से लेकर 2014 तक ग्रुप चरणों से भी आगे नहीं पहुंच पाई थी लेकिन अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा होता जा रहा जिसके चलते इस बार टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है।

जबसे ग्राहम रीड हॉकी टीम इंडिया के कोच बने है तबसे टीम इंडिया के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। टोक्यो ओलंपिक में ग्राहम रीड की कोचिंग में कांस्य पदक जीतकर टीम इंडिया ने संकेत दे दिए थे कि क्यों उसको हॉकी की बेस्ट टीमों में से एक माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें.............

Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना ने जीत के साथ किया आगाज, साउथ अफ्रीका को 1-0 से दी मात

calender
13 January 2023, 03:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो