Ind vs Eng: क्रिकेटरों की पत्नियों ने इंग्लैंड के स्टेडियम में लगाया ग्लैमर का तड़का

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक़्त इंग्लैंड के दौरे पर है। एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेटर्स मैदान पर जम कर पसीना बहा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर्स की पत्नियां भी इंग्लैंड में अपने ग्लैमर का तड़का बखूबी लगा रही हैं। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के साथ उनकी वाइफ भी इस वक़्त इंग्लैंड में मौजूद हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर खूब महफ़िल लूट रही हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक़्त इंग्लैंड के दौरे पर है। एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेटर्स मैदान पर जम कर पसीना बहा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर्स की पत्नियां भी इंग्लैंड में अपने ग्लैमर का तड़का बखूबी लगा रही हैं। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के साथ उनकी वाइफ भी इस वक़्त इंग्लैंड में मौजूद हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर खूब महफ़िल लूट रही हैं। फिर इनमें चाहे कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हो, बुमराह की वाइफ संजना या चहल की वाइफ धनश्री, ये सभी अपनी खूबसूरती से इंग्लैंड के क्रिकेट स्टेडियम पर राज कर रही हैं। 

आइये देखते हैं भारतीय क्रिकेट सितारों की पत्नियों का यह ग्लैमरस अवतार,

धनश्री वर्मा 

यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान अपने इंस्टाग्राम पर मैदान से तस्वीरें भी शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। धनश्री वर्मा लंबे समय से अपने पति यजुवेंद्र चहल के साथ इंग्लैड में ही हैं। वे अक्सर मैदान में अपने हस्बैंड को चीयर करती नजर आती हैं। 

 

देविषा शेट्टी 

धनश्री के अलावा सुर्यकुमार यादव की पत्नी देविषा शेट्टी ने भी मैदान से तस्वीरे शेयर की हैं। देविषा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

रितिका सजदेह 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका, धनश्री व देविषा शेट्टी के साथ मैदान पर दिखाई दीं। इस दौरान रितिका अपनी बेटी को भी साथ लिए हुए थी। 

 

संजना गणेशन 

वैसे तो जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना अपने प्रोफेशन के चलते अक्सर क्रिकेट के मैदान पर नजर आती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होनें पहले वन डे मैच के दौरान इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर खिंचाई कर फैंस का दिल जीत लिया।

calender
14 July 2022, 12:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो