राज्यसभा सांसद के रूप में पीटी उषा ने ली शपथ

बुधवार को पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने उच्च सदन में राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद के रुप में शपथ ली। राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने पीटी उषा को शपथ दिलाई।

Janbhawana Times

बुधवार को पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने उच्च सदन में राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद के रुप में शपथ ली। राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने पीटी उषा को शपथ दिलाई। बता दे, साल 1984 के ओलंपिक खेलों में पीटी उषा ने चौथा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा उनको साल 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

बताते चले, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के 245 में से 12 सदस्यों को निर्वाचित किया जाता है। कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में अपना अहम योगदान देने वाले शख्स को ही सांसद के रूप में चुना जाता है। राष्ट्रपति चुनाव में इन सासंदो को वोट डालने का अधिकार नहीं होता है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा के मनोनित होने वाले पहले खिलाड़ी थे। 13 साल की उमर में पीटी उषा के करियर की शुरूआत हुई थी।

सबसे पहले साल उषा ने साल 1980 में महज 16 साल की उम्र में मॉस्को में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इसके बाद वे साल 1984 में वो किसी ओलंपिक खेल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई थीं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag