Valentine's Day पर शादी के बंधन में बंधेंगे अभिषेक शर्मा! कश्मीरी हसीना पर अपना दिल हार चुके हैं स्टार बल्लेबाज
भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वे अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल के साथ सात फेरें लेंगे. आइए जानते हैं कौन हैं लैला फैसल और किस दिन दोनों करेंगे शादी.

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनको लेकर खबरें आ रही हैं कि वे अगले महीने फरवरी में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल से शादी करने वाले हैं. वे काफी दिनों से लैला फैसल को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. यहां तक कि इन दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है. आइए जानते हैं अभिषेक शर्मा कब और कहां लैला के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे.
अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. बीते दिन 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 84 रन बनाए. हालांकि उन्होंने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकॉर्ड भी तोड़ा.
साथ ही बाएं हाथ के ओपनर T20 क्रिकेट में 5,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा उन्होंने विश्व रिकॉर्ड में भी पहले स्थान में अपनी जगह बनाई है. दरअसल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 गेंदों या उससे कम में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वे अब सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक 8 बार यह कारनामा किया है.
Indian cricketer Abhishek Sharma is reportedly dating Laila Faisal, and sources claim the couple is planning to tie the knot on 14th February the most romantic date of the year! 💍
— Bharatramsena (@Bharatramsena) January 22, 2026
While neither Abhishek nor Laila has made an official announcement yet, the news has already set… pic.twitter.com/oDMixZcqZA
अभिषेक शर्मा और लैला फैसल की शादी
भारतीय खिलाड़ी कश्मीरी हसीना के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चा जोरो पर है. सोशल मीडिया रूमर्स के मुताबिक, वे अगले महीने फरवरी में वेलेंटाइन डे के मौके पर शादी के बंधन में बंधेंगे. हालांकि अभी तक अभिषेक या लैला ने इसपर कोई आधिकारिक नहीं दिया है लेकिन फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है.
कौन हैं लैला फैसल?
लैला फैसल एक फैशन डिजाइनर हैं. वे लग्जरी फैशन ब्रांड 'एलआरएफ डिजाइंस' की सह-संस्थापक भी हैं, जो कश्मीरी रेशम और पारंपरिक भारतीय कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है. उन्होंने लंदन से मनोविज्ञान में डिग्री लेकर फैशन डिजाइनिंग की शुरुआत की. साथ ही वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं.


