IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन हराया, टी20 सीरीज अपने नाम की

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेला गया.

Saurabh Dwivedi

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. जिसमें भारत ने कंगारू टीम को 20 रन से हरा दिया और टी20 सीरीज को अपने नाम कर ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए. इसके जवाब में कंगारू टीम 154 रन ही बना सकी और इसी के मैच के साथ सीरीज भी हार गई.

भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे अधिक 46 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया. ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने 3 और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने 2-2 सफलता मिली. एरोन हार्डी को 1 विकेट मिला. इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए थे. 

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से सबसे अधिक नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए. ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया. बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया. भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था. ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे. अक्षर पटेल ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए. रवि बिश्नोई और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला.

जानकारी के लिए बता दें कि पांच मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 3 दिसंबर यानी रविवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag