AFG VS NED: नीदरलैंड और अफगानिस्तान का आज होगा आमना-सामना, जानें पिच से लेकर प्लेइंग-11 तक का हाल

नीदलैंड और अफगानिस्तान का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, दोनों ही टीमों के हौसले बुलंद हैं.

Sachin
Edited By: Sachin

World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 34वें मुकाबले में नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच आज टक्कर होने वाली है, यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्व कप का यह मैच आखिरी मुकाबला होगा, क्योंकि बाकी के बचे मैच अन्य मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे. बता दें कि पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराने के बाद अफगान टीम के हौसले आसमान में हैं. अफगानिस्तान सेमीनफाइनल की रेस में प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है. वहीं, नीदरलैंड भी अच्छी फॉर्म में चल रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकबला काफी रोमांचित स्तर के पहुंचने की उम्मीद है. 

इकाना स्टेडियम की पिच लो स्कोरिंड वाली है

बता दें कि लखनऊ की पिच सबसे लो स्कोरिंग में से एक है, यह पिच आईपीएल के समय में कुछ अच्छी हुई थी. लेकिन अब इसके हाल कुछ और हैं. यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने काफी मुश्किल होता है. भारत-इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान भारतीय टीम ने 229 बनाए थे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 129 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. साथ ही रात के समय यहां पर बल्लेबाजी करना काफी बड़ा चैलेंज बन जाता है. 

जानें लखनऊ के मौसम का हाल

क्रिकेट के फैंस के लिए खुशी बात है कि लखनऊ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, ऐसे में मुकाबले के दौरान की मुसीबत की दीवार नहीं खड़ी होगी. दोपहर के समय धूप अच्छी निकलने की बात कही जा रही है और आज अधिक तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है. वहीं, मैच खत्म होते-होते 25 डिग्री तक तापमान तक पहुंच सकता है. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (C), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (WK), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी. 

नीदरलैंड 

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डोड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (C & WK), बास डी लीडे, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रयान क्लेन, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो