CSK vs GT Qualifier 1: चेन्नई और गुजरात का मुकाबला आज, रुतुराज से लेकर राशिद तक, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें

IPL 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज 23 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियो के प्रदर्शन पर सभी फैंस की निगाहें रहने वाली हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) अब समाप्ति की तरफ पहुंच गया है, इस सीजन लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब आज 23 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी। रविवार 28 मई को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

बता दें कि आज पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम होगी। इस मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियो के प्रदर्शन पर सभी फैंस की निगाहें रहने वाली हैं।

1. राशिद खान -

अफगानिस्तान टीम के धाकड़ लेग स्पिनर राशिद खान एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर अपनी जादुई गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं। इस सीजन राशिद ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद खान IPL 2023 में अब तक खेले 14 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

2. रुतुराज गायकवाड़ -

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ के कंधो पर रहेगी, इस सीजन गायकवाड़ 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के भी निकले हैं।

3. शुभमन गिल -

वहीं गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का सबसे बड़ी भूमिका रही है। इस सीजन शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। गिल के बल्ले से अब तक दो शतकों के साथ 680 रन निकले हैं।

4. शिवम दुबे -

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे इस सीजन एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। शिवम दुबे के बल्ले से इस सीजन लंबे और गगनचुंबी छक्के देखने को मिले हैं। IPL 2023 में शिवम दुबे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं, शिवम अब तक 33 छक्के जड़ चुके हैं।

5. महेंद्र सिंह धोनी -

क्रिकेट जगत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर आज सभी की निगाहें रहने वाली हैं। दरअसल कयास ये लगाए जा रहे हैं कि माही का यह आखिरी IPL हो सकता है। वहीं सभी फैंस यह मान कर चल रहे हैं कि वह धोनी को आखिरी बार चेपॉक के मैदान में खेलते हुए देखेंगे।

calender
23 May 2023, 04:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो