CSK vs MI: चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद रोहित ने दिए टीम में बदलाव के संकेत, सीनियर खिलाड़ियों को मेरे साथ...

वैसे हम बीच में ही रास्ता भटक गए थे। शुरुआत को भुनाया नहीं, यह पिच भी अच्छी थी। हमने बीच के ओवरों में 30-40 रन कम बनाए थे। जीत का श्रेय उनके स्पिनरों को जाना चाहिए, क्‍योंकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की।

calender

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। यह मुंबई इंडियंस की IPL 2023 में लगातार दूसरी हार है। चेन्नई के हाथों मिली हार से दुखी रोहित शर्मा ने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि हमें थोड़ी अलग चीजों को अपनाने की आवश्यकता है।

कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा कि, "वैसे हम बीच में ही रास्ता भटक गए थे। शुरुआत को भुनाया नहीं, यह पिच भी अच्छी थी। हमने बीच के ओवरों में 30-40 रन कम बनाए थे। जीत का श्रेय उनके स्पिनरों को जाना चाहिए, क्‍योंकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हमें दबाव में रखा और हमने अच्‍छा जवाब भी नहीं दिया था। हमें अलग चीजों को आजमाने की जरूरत है।"

प्लेइंग XI में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए -

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, "आक्रमण करने की जरूरत है। बहादुर बनने की जरूरत है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो IPL में युवा हैं। उन्हें कुछ समय देना होगा। इसमें समय लगेगा, लेकिन हमें उनका समर्थन करने और उनकी क्षमता पर पर्याप्त भरोसा दिखाने की जरूरत है। सीनियर लोगों को मेरे साथ बढ़ना होगा। हम IPL के माहौल को जानते हैं। हमें लय हासिल करनी होगी। दो मुकाबलों में सब खत्‍म नहीं हुआ है। अगर आप जीत जाते हैं तो अच्‍छा रहेगा और अगर नहीं तो कुछ और सुधार की जरूरत है।"

IPL 2023 में जीत का नहीं खुला है खाता -

आपको बता दें कि IPL 2023 में मुंबई इंडियंस अभी अपना खाता नहीं खोल पाई है। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने हराया था। उसके बाद दूसरे मुकाबले में घर में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से शिकस्त दी। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करना जानती है और पहले भी कई सीजन में ये देखने को मिला है।

First Updated : Sunday, 09 April 2023