CSK vs MI: सुनील गावस्कर ने की चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तारीफ़, बोले- 'अपने कप्तान की तरह जडेजा है...'

चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत पर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने माही की टीम की जमकर तारीफ की। पहले 'एल क्लासिको' मुकाबले में रविंद्र जडेजा की स्पिन गेंदबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी ने चेन्नई को वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड-टाइम विजेता मुंबई पर जीत दिलाई।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत पर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम की जमकर तारीफ की। पहले 'एल क्लैसिको' मुकाबले में रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स को वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड- टाइम विजेता मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत दिलाई।

सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, "अपने कप्तान की तरह जडेजा बिल्कुल निडर हैं। ग्रीन का कैच असंभव में से एक संभावना बनाने जैसा है। आप इस खिलाड़ी की जितनी भी तारीफ करें कम है।" आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में ईशान किशन (32 रन), ग्रीन (12 रन) और तिलक वर्मा (22 रन) के महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

अजिंक्य रहाणे ने उम्र को छोड़ा पीछे -

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की भी सराहना की। सुनील गावस्कर ने यह दावा किया कि अजिंक्य रहाणे ने दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग में सबसे तेज और विस्फोटक पारी खेली। सुनील गावस्कर ने कहा कि, "मुंबई के लड़के ने उम्र को पीछे छोड़ते हुए सभी को चौंका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे भारतीय क्रिकेटर ने बेहद शानदार शॉट्स लगाए।"

प्वाइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स -

IPL 2023 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने की फ्रेंचाइजी ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर दिया था। अजिंक्य रहाणे को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपने खेमें में शामिल किया था।

महेंद्र सिंह धोनी की येलो ब्रिगेड के लिए अपने पहले मुकाबले में मैच विजयी पारी खेलते हुए, अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। पूर्व विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस पर अपनी धमाकेदार जीत के बाद IPL 2023 की अंक तालिका पर चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

calender
09 April 2023, 06:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो