DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर जीत के साथ किया IPL 2025 सीजन का समापन

आज रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया. दिल्ली की तरफ से समीर रिजवी ने सर्वाधिक नाबाद 58 रनों की पारी खेली.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात देकर सीजन का अंत जीत के साथ किया. इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 206 रन बनाए थे, जिसका पीछा दिल्ली ने चार विकेट खोकर सफलतापूर्वक कर लिया.

श्रेयस अय्यर ने बनाए 53 रन 

पंजाब की पारी की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में 53 रन बनाए. जोश इंगलिस ने तेजतर्रार अंदाज में सिर्फ 12 गेंदों पर 32 रन जोड़े, जबकि मार्कस स्टोयनिस ने अंत में धमाकेदार 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली. दिल्ली की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए. इसके अलावा विप्रज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट, जबकि मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत दमदार रही. केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की. राहुल ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि डु प्लेसिस ने 15 गेंदों पर 23 रन जोड़े. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल ने 16 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया.

मैच में चमके समीर रिजवी

मुकाबले में असली चमक समीर रिजवी की पारी में नजर आई, जिन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर मैच को दिल्ली की झोली में डाल दिया. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए. उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 14 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag