IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, पाकिस्तान मूल के शोएब बशीर नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट

IND vs ENG: गुरुवार 25 जनवरी से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान मूल के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे.

Dheeraj Dwivedi

IND Vs ENG: गुरुवार 25 जनवरी से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान मूल के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया है कि शोएब बशीर वीजा में आई परेशानियों की वजह से पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सकते हैं.

बशीर इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. इस सीरीज के बाकी मैचों में शोएब बशीर खेल पाएंगे या नहीं अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बता दें कि इस पूरे मामले से इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स बेहद नाराज हैं. शोएब बशीर पहली बार भारत का दौरा करने वाले थे. लेकिन वीजा में आई परेशानियों के चलते फिलहाल बशीर का इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू का सपना अधूरा रह गया. इससे पहले पाकिस्तानी मूल के उस्मान ख्वाजा और रेहान अहमद को भी विश्व कप के दौरान भारत का दौरा करते हुए वीजा में देरी की दिक्कतों को झेलना पड़ा था.

बशीर नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट -

वहीं शोएब बशीर का पहले टेस्ट से बाहर होना इंग्लिश टीम के लिए परेशानी का सबब बन गया है. हाल ही में बशीर ने इंग्लैंड लॉयन्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें उसी प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया.

भारत में स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर बशीर इंग्लैंड के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते थे. लेकिन वीजा में आई दिक्कतों की वजह से बशीर को फिलहाल भारत के खिलाफ खेलने का सपना पूरा करने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा.

बेन स्टोक्स ने क्या कहा?

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि, "जाहिर तौर पर यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. एक युवा खिलाड़ी पर क्या गुजर रही है वो मैं भली-भांति समझ सकता हूं. इन सब बातों का बहुत खराब असर पड़ता है. आपका प्रदर्शन भी मैदान के बाहर होने वाली इन गतिविधियों के चलते बिगड़ जाता है. मुझे बेहद बुरा लग रहा है. एक युवा खिलाड़ी के लिए यह स्थिति बहुत बुरी है."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag