ICC ने PAK को दिया जोर का झटका, लगाया 1 साल का प्रतिबंध!... जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और आईसीसी के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. आईसीसी ने इसे चुनिंदा भागीदारी कहा है और चेतावनी दी है कि से कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. फिलहाल, पाकिस्तान पर किसी भी तरह के प्रतिबंध की खबर अफवाह है .

calender

स्पोर्ट्स : सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लेकर एक खबर ने काफी सनसनी फैलाई, जिसमें दावा किया गया कि आईसीसी (ICC) ने पाकिस्तान पर एक साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है. यह विवाद आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से जुड़ा है. हालांकि, आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान पर किसी भी तरह के प्रतिबंध की खबर अफवाह है.

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी खबर 
आपको बता दें कि इंटरनेट पर 'बेम्बा तवुमा' नामक एक यूजर द्वारा पोस्ट की गई जानकारी में यह दावा किया गया था कि आईसीसी की बैठक में 14-2 के बहुमत से पाकिस्तान को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है. इस पोस्ट में पीसीबी के राजस्व में भारी कटौती और 2040 तक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी पर रोक की बात भी कही गई थी. हालांकि, आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी और निराधार है. आईसीसी की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही इस तरह की किसी वोटिंग की पुष्टि हुई है.

 

इन टीमों ने भी मैचों का किया था बहिष्कार 
दरअसल, 1996 और 2003 के विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी टीमों द्वारा मैचों के बहिष्कार का किया गया था, जो सुरक्षा कारणों से था. वर्तमान स्थिति की बात करें तो, यदि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे दो अंकों का नुकसान होगा. इसके अतिरिक्त, आईसीसी ने चेतावनी दी है कि इस तरह की "चुनिंदा भागीदारी" वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर सकती है, जिसके गंभीर परिणाम पाकिस्तान क्रिकेट को भुगतने पड़ सकते हैं.

समाधान की दिशा में बढ़ते कदम...
वर्तमान में स्थिति यह है कि आईसीसी और पीसीबी के बीच इस गतिरोध को सुलझाने के लिए बैक-चैनल बातचीत (पर्दे के पीछे की बातचीत) जारी है. 15 फरवरी 2026 को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच व्यावसायिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका मूल्य लगभग 250 मिलियन डॉलर आंका गया है. इसलिए, दोनों पक्ष किसी बीच के रास्ते की तलाश कर रहे हैं. फिलहाल पाकिस्तान पर किसी भी तरह के प्रतिबंध की खबर केवल एक अफवाह है, जिसकी पुष्टि आईसीसी ने स्वयं की है.  First Updated : Tuesday, 03 February 2026