IND vs PAK: टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान आज 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाना है. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर करोड़ों फैंस उत्साहित हैं, लेकिन मौसम ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेरने की तैयारी कर ली है.
दरअसल बारिश की आशंका से मैच प्रभावित हो सकता है. टॉस में देरी हो सकती है या फिर ओवर कम होंगे? आइए जानते हैं सारे सवालों का सही जवाब.
मैच शाम 7 बजे IST से शुरू होगा, जो श्रीलंका के लोकल टाइम के हिसाब से भी वही है क्योंकि दोनों देश एक ही टाइम जोन में हैं, लेकिन कोलंबो में शाम के समय बारिश के बादल छाए हुए हैं. श्रीलंका के मौसम विभाग और अंतरराष्ट्रीय फोरकास्ट जैसे AccuWeather, BBC Weather और ESPN के अनुसार दिन भर बारिश की संभावना ज्यादा है.
दिन के समय यानी सुबह से शाम 6 बजे तक 50-96% तक बारिश के चांस दिख रहे हैं, कई रिपोर्ट्स में 94-96% तक पहुंच गई. मैच शुरू होने से ठीक पहले (6-7 बजे) भारी बारिश की आशंका है, जहां 5-6 mm तक बारिश हो सकती है.
शाम 7 बजे के आसपास चांस घटकर 9-40% तक रह जाता है और रात में और कम हो सकता है. हालांकि, दिन भर की बारिश से मैदान गीला रह सकता है, जिससे आउटफील्ड प्रभावित हो और मैच में देरी या ओवर कटौती हो सकती है.
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में अच्छे कवर हैं, जो बारिश रुकने के 45-60 मिनट में मैदान तैयार कर सकते हैं. अगर मैच शुरू होता है तो कम से कम 5-5 ओवर खेलने जरूरी होंगे.
अगर मुकाबला बारिश के साथ पूरी तरह धुल गया तो कोई रिजर्व डे नहीं है, ऐसे में पॉइंट्स शेयर हो सकते हैं. फैंस के लिए बुरी खबर है कि मैच में रुकावट या छोटा खेलना पड़ सकता है.
कई अपडेट्स में कहा गया है कि शाम होते-होते बारिश कम हो सकती है और मैच पूरा हो सकता है. मौसम अनिश्चित है, लेकिन ग्राउंड स्टाफ तैयार है. फिलहाल आकाश बादलों से ढका है, लेकिन मैच समय पर शुरू होने की थोड़ी उम्मीद बाकी है. First Updated : Sunday, 15 February 2026