IND vs PAK: भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा की वापसी, पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

आज भारत और पकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला जा रहा है, जहां पकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रीलंका के कोलंबो में आर प्रेमदास स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है.

Sonee Srivastav

IND vs PAK: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A के महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिससे टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. मैच शाम 7 बजे IST से शुरू होगा.

प्लेइंग इलेवन में बदलाव

पकिस्तान के खिलाफ भारत ने दो बड़े बदलाव किए हैं. संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा को टीम में वापस लिया गया है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है. 

सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ 

टॉस के समय दोनों कप्तानों के बीच हाथ मिलाने की उम्मीद थी, लेकिन भारत ने अपनी पुरानी नीति जारी रखी और कोई हैंडशेक नहीं हुआ. सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने सिर्फ सिक्का उछाला और फैसला लिया. एशिया कप 2025 में भी ऐसा ही हुआ था, जहां तीन मैचों में भारत ने पाकिस्तान को हराया और हाथ न मिलाने से काफी विवाद हुआ था.

भारत पाकिस्तान का हेड-टू-हेड

भारत ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अमेरिका को 29 रनों से और नामीबिया को 93 रनों से हराया. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से और अमेरिका को 32 रनों से मात दी. हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी है पिछले 8 मैचों में 7 जीते, सिर्फ 2021 टी20 वर्ल्ड कप में हार मिली थी.

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया.

पकिस्तान की प्लेइंग XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag