IPL 2023: इशांत शर्मा ने खोली अपने जिगरी यार विराट कोहली की पोल, बोले- 'वो अभी सुधरा हुआ है, लेकिन...'

IPL 2023 में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बरस रहे है। हाल ही में विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाया। विराट का यह शतक इंडियन प्रीमियर लीग में 4 साल बाद देखने के लिए मिला।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बरस रहे है। हाल ही में विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार शतक लगाया। विराट का यह शतक इंडियन प्रीमियर लीग में 4 साल बाद देखने के लिए मिला।

आपको बता दें कि विराट कोहली के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देख के उनके जिगरी यार ईशांत शर्मा भी बेहद खुश हुए। ईशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के एक पॉडकास्ट के दौरान विराट कोहली के साथ अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बातचीत की।

विराट कोहली के साथ अपनी दोस्ती को लेकर इशांत शर्मा ने दिया बयान -

बता दें कि ईशांत शर्मा ने कहा कि, विराट कोहली के वेस्ट दिल्ली वाले दिन को बहुत लोगों ने नहीं देखा है, लेकिन मैंने विराट काफी करीब से देखा है। ईशांत शर्मा ने इस दौरान एक लम्हें का जिक्र किया, जब वह और विराट कोहली अंडर-17 क्रिकेट खेल रहे थे। इस पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि कोहली एक बेहतरीन इंसान हैं।

हम दोनों अंडर-17 से साथ में क्रिकेट खेलते थे, हालांकि हमारे पास उस समय ज्यादा पैसे नहीं होते थे। प्रैक्टिस (अभ्यास) के बाद एग रोल और सॉफ्ट ड्रिंक पीते थे। मैंने विराट कोहली के कई अनसुने किस्सों को बेहद करीब से देखा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इशांत ने कहा कि वह अभी सुधरा हुआ है, लेकिन विराट का वेस्ट दिल्ली वाला रूप किसी ने भी नहीं देखा है।

मेरा और विराट का घर भी काफी नजदीक है, साथ ही हम दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी एक जैसा है। ज्ञात हो कि इशांत शर्मा और विराट कोहली दिल्ली से ही ताल्लुक रखते हैं।

ईशांत शर्मा का वीडियो हुआ वायरल -

calender
20 May 2023, 04:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो