Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, विराट और रोहित को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल में धवन ने 750 चौके पूरे किए और वह ये कारनामा करने वाले धवन पहले बल्लेबाज बने। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ा।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 66वें मुकाबले में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में मिली हार के साथ ही पंजाब किंग्स का इस लीग का सफर खत्म हुआ, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल कर अंक तालिका पर 14 अंक के साथ 5वां स्थान हासिल किया।

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने एक ख़ास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंडियन प्रीमियर लीग में ये कारनामा करने वाले शिखर धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं शिखर धवन की इस खास उपलब्धि के बारे में...

शिखर धवन ने रचा इतिहास, IPL में ये कमाल करने वाले बने पहले बल्लेबाज -

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। धवन ने कुल 6,616 रन बनाए हैं और इस दौरान धवन के बल्ले से कुल 750 चौके निकले हैं। शिखर धवन IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर हैं, वॉर्नर ने कुल 639 चौके लगाए हैं। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है, विराट ने अब तक कुल 630 चौके जड़े हैं।

इंडियन प्रीमियार लीग में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी -

1. शिखर धवन - कुल 750 चौके

2. डेविड वॉर्नर - कुल 639 चौके

3. विराट कोहली - कुल 630 चौके

4. रोहित शर्मा - कुल 544 चौके

शिखर धवन का IPL 2023 का प्रदर्शन -

आपको बता दें कि शिखर धवन ने इस सीजन (IPL 2023) में कुल 11 मुकाबले खेलते हुए 373 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। धवन ने इस सीजन कुल 49 चौके और 12 छक्के लगाए हैं और वह 2 बार नाबाद रहे हैं। 3 अर्धशतक के साथ धवन का अधिकतम स्कोर 99 रन रहा है।

calender
20 May 2023, 11:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो