IPL 2023 MI vs CSK: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत आज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच IPL 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 12वां मुकाबला आज शनिवार 8 अप्रैल को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। बता दें कि IPL की सबसे रोमांचक और जबर्दस्त टक्‍कर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिल सकती है, इस मुकाबले को IPL का एल क्‍लासिको मुकाबला भी कहा जाता है।

चेन्‍नई और मुंबई IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं तो उम्‍मीद यह है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम आज अपना तीसरा मुकाबला खेलने जा रही है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम अपना दूसरा मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 8 विकेट की करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के हाथों शिकस्‍त मिली थी। मगर इसके बाद चेन्नई की टीम ने शानदार वापसी की और अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से शिकस्त दी।

बता दें कि चेन्नई और मुंबई दोनों ही टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिसको देखते हुए यह लग रहा है कि कांटे की टक्कर के साथ- साथ हाई स्‍कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं...

कब खेला जाएगा मुकाबला -

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2023 के 16वें सीजन में पहली बार आमने- सामने होंगी। मुंबई के बानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और मैदान पर दोनों टीमें शाम 7:30 बजे उतरेंगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला?

बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। इस बार आप हिंदी और भोजपुरी समेत कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा (भारत में) इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।

चेन्नई और मुंबई दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI -

चेन्नई सुपर किंग्स -

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायडू/मिचेल सेंटनर, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिसंडा मगाला और राजवर्धन हैंगरगेकर।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और जोफ्रा आर्चर।

calender
08 April 2023, 01:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो