IPL 2023: बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई को लगा झटका, जोफ्रा आर्चर लौटेंगे घर, रिप्‍लेसमेंट का हुआ ऐलान

मुंबई इंडियंस को बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटों से जूझ रहे हैं और वो रिहैब के लिए वापस घर लौट रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Dheeraj Dwivedi

मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में तगड़ा झटका लगा है। मुंबई की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की फिटनेस चिंता खत्‍म नहीं हुई, इसलिए आर्चर रिहैब के लिए वापस अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में जोफ्रा आर्चर पूरे IPL टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पांच बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर के रिप्‍लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को अपने खेमें से जोड़ा है।

जॉर्डन ने 2016 में अपना IPL डेब्‍यू किया और अब तक 28 मुकाबलों में 27 विकेट चटकाए हैं। इस तेज गेंदबाज ने 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 96 विकेट अपने नाम किए हैं। क्रिस जॉर्डन को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है।

मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ''जोफ्रा आर्चर की रिकवरी और फिटनेस पर ECB (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) लगातार नजर रखे हुए है। तेज गेंदबाज अपने रिहैब पर ध्‍यान देने के लिए वापस घर लौटेंगे।'' बता दें कि IPL 2022 के मेगा ऑक्‍शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। जोफ्रा आर्चर तब चोटिल थे, लेकिन IPL 2023 को ध्‍यान में रखते हुए आर्चर को खरीदा गया था।

IPL 2023 में जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें केवल दो सफलताएं मिली हैं। आर्चर का ओवरऑल IPL करियर देखा जाए, तो उन्‍होंने 40 मुकाबलों में 48 विकेट अपने नाम किए हैं।

मुंबई इंडियंस की हालत खराब -

बता दें कि जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों की कमी का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर साफ तौर पर नजर आ रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मौजूदा IPL में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की और वो अंक तालिका में आठवें स्‍थान पर कायम है। मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेलेगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag