IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने फिर बिखेरी अपनी चमक, सचिन तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में किया प्रवेश

सूर्यकुमार यादव ने काफी कम समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया।

calender

सूर्यकुमार यादव ने काफी कम समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही।

मुंबई के सलामी बल्लेबाजों के जल्द आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 60 रनों की बव्हद महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में प्रवेश किया। वह इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है।

सूर्या ने मारी सचिन तेंदुलकर के इस खास क्लब में एंट्री -

दरअसल IPL 2023 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 233 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की ओर से सिर्फ सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन मोहित शर्मा के 5 विकेट के दम पर गुजरात टाइटंस ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस टीम की पूरी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर कर रह गई।

इस मुकाबले में सूर्या ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंडियन प्रीमियर लीग के किसी एक सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में एक सीजन में कुल 618 रन बनाए थे।

IPL के एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज -

सचिन तेंदुलकर - 618 रन (साल 2010)

सूर्यकुमार यादव - 605 रन (साल 2023)

सचिन तेंदुलकर - 553 रन (साल 2011)

लेंडल सिमंस     - 540 रन (साल 2015)

रोहित शर्मा      - 538 रन (साल 2013)

First Updated : Saturday, 27 May 2023