IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास के सवाल पर चिढ़ गए वीरेंद्र सहवाग, बोले- "मुझे समझ नहीं आ रहा..."

महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास पर लगातार सवालों से पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग चिढ़ गए हैं। वीरू ने कहा कि माही से इस तरह का सवाल करने की जरुरत क्‍या है? धोनी से कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने संन्‍यास का सवाल किया था।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी से लगातार संन्‍यास के बारे में सवाल किए जा रहे हैं। वहीं इस सवाल के बार- बार पूछे जाने से भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग चिढ़ गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने पलटकर सवाल किया कि इस तरह की बात बार-बार करने की क्‍या आवश्यकता है।

महेंद्र सिंह धोनी IPL में अपने करियर के बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं और दूसरों से उम्‍मीद कर रहे हैं कि वो इस बारे में लगातार सोचते रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने महेंद्र सिंह धोनी से उनके संन्‍यास पर जब सवाल किया कि कभी आपने बताया नहीं कि IPL 2023 आपका आखिरी सीजन होगा या नहीं।

तब माही ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि, ''आपने फैसला किया कि यह मेरा आखिरी सीजन है, लेकिन अब तक मैंने कुछ नहीं कहा है।'' आपको बता दें कि बुधवार 3 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्‍नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला बरसात की वजह से रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक हासिल हुआ।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा -

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि IPL 2023 भले ही महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो, लेकिन किसी खिलाड़ी से इस सवाल को बार-बार करने की जरुरत क्‍या है। सहवाग ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि, ''मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि उनसे ये सवाल पूछा क्‍यों जा रहा है? भले ही यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो, लेकिन आप खिलाड़ी से ही सवाल क्‍यों कर रहे हैं? यह उनका फैसला है और उन्‍हें ही लेने दीजिए।''

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि, ''शायद वो महेंद्र सिंह धोनी से जवाब निकालना चाहते हो कि यह उनका आखिरी सीजन है। चाहे उनका आखिरी साल हो या नहीं हो, सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही पता है।'' महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स IPL 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर कायम है। चेन्नई के 10 मुकाबलों में 11 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 मई को खेलेगी।

calender
04 May 2023, 04:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो