PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर साबित की अपनी बादशाहत, इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

बुधवार 1 मई को मुंबई इंडियंस ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए IPL 2023 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्‍स को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस 200 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का सफल पीछा करने वाली पहली टीम बन गई है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 के 46वें मुकाबले में बुधवार 3 मई को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्‍स को 7 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ ही ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम में 200 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का सफल पीछा करने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है।

आपको बता दें कि पंजाब किंग्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 214 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्‍य को प्राप्त कर लिया। गौतलब है कि तीन दिन के भीतर मुंबई इंडियंस ने दो बार बड़ा कारनामा किया है।

इससे पहले रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को तीन गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया था। तब वानखेड़े स्‍टेडियम पर 200 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का सफल पीछा करने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी थी। इस तरह तीन दिन के भीतर मुंबई इंडियंस ने दो बार हैरतअंगेज कारनामा किया और वानखेड़े एवं आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्‍टेडियम मोहाली में 200 से अधिक रन के लक्ष्‍य का सफल चेज करने वाली पहली टीम बन गई।

रन चेज में नंबर-1 बनी मुंबई इंडियंस -

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के इतिहास में तीसरे सबसे बड़े लक्ष्‍य को सफलतापूर्वक हासिल किया। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स के नाम IPL में सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड दर्ज है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने साल 2020 में पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 224 रन के लक्ष्‍य को हासिल किया था।

इस सूची में दूसरे स्‍थान पर मुंबई इंडियंस कायम है, जिसने साल 2021 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ 219 रनों के लक्ष्‍य को हासिल किया था। राजस्‍थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर काबिज है।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने साल 2008 में डेक्‍कन चार्जर्स के खिलाफ 215 रन के लक्ष्‍य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। तो वहीं मुंबई इंडियंस ने बुधवार 1 मई को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 215 रन के लक्ष्‍य का सफलतापूर्वक पीछा किया।

मुंबई इंडियंस ने की इन टीमों की बराबरी -

बता दें कि इस मुकाबले में विशाल लक्ष्‍य हासिल करके मुंबई इंडियंस ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मुंबई इंडियंस एक IPL सीजन में सबसे ज्‍यादा बार 200 रन से ज्‍यादा के लक्ष्‍य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली तीसरी टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 में दो बार 200 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का पीछा सफलतापूर्वक किया।

इस तरह उसने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स साल 2018 और पंजाब किंग्‍स साल 2014 की बराबरी कर ली है। चेन्‍नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने भी एक IPL सीजन में दो बार 200 या ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का पीछा सफलतापूर्वक किया था।

calender
04 May 2023, 12:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो