SRH से हार के बाद प्लेऑफ़ की रेस से धोनी की CSK हुई बाहर! गुजरात और हैदराबाद ने प्लेऑफ में किया क्वालीफाई
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को उनके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ मे क्वालीफाई कर लिया, इसके साथ गुजरात ने भी क्वालीफाई कर लिया है।

नई दिल्ली: IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में खेला गया। यह इस सीजन चेन्नई का होम ग्राउंड पर आखिरी मैच था। फैंस को उम्मीद थी कि एमएस धोनी की मौजूदगी में टीम जीत दर्ज करेगी।
लेकिन सीएसके को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी टॉप-4 में क्वालीफाई कर लिया। हार के बाद चेन्नई की प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है।
मैच का हाल
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे।
उन्होंने 47 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 70 रन की शानदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने भी 26 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के जड़कर 47 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 75 रन जोड़कर मैच का रुख पलट दिया।
प्लेऑफ की तस्वीर, तीन टीमें पक्की, एक जगह बाकी
आपको बताते चलें कि इस जीत के बाद प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी। अब हैदराबाद और गुजरात ने भी टॉप-4 में एंट्री ले ली है। चौथे और आखिरी स्लॉट के लिए अब पांच टीमों में जंग बाकी है। इनमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं।
किसके पास कितने अंक, आगे का समीकरण
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के पास फिलहाल 13 पॉइंट्स हैं और टीम को एक मैच और खेलना है। जीतने पर पंजाब 15 अंक तक पहुंच सकता है। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई और दिल्ली तीनों 12-12 पॉइंट्स पर हैं। राजस्थान के दो मैच बाकी हैं और टीम 16 अंक तक जा सकती है।
चेन्नई और दिल्ली को एक एक मैच खेलना है। दोनों जीतकर 14-14 अंक तक पहुंच सकते हैं। कोलकाता के पास 11 पॉइंट्स हैं और टीम के दो मैच बचे हैं। केकेआर ज्यादा से ज्यादा 15 अंक तक जा सकती है। अब देखना होगा कि आखिरी स्लॉट पर कौन सी टीम कब्जा जमाती है।


