भारतीय टीम में नहीं थम रहा चोटों का सिलसिला, अब बुमराह ने ईशान किशन को कर दिया घायल!

नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. प्रैक्टिस मैच के दौरान वह जसप्रीत बुमराह की गेंद से चोटिल हो गए. अब सवाल उठ रहा है कि क्या किशन आगे की मैच खेल पाएंगे या नहीं.

Sonee Srivastav

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा डर सता रहा है. प्रैक्टिस के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं. उन्हें यह चोट प्रैक्टिस के दौरान स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर से ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर चोट लगी है.

यह घटना नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को हुई, जब टीम अगले दिन नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी कर रही थी.

अभ्यास में हुआ हादसा

भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलने वाली है. अभ्यास सत्र में ईशान किशन नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे. बुमराह पूरे जोश में गेंदबाजी कर रहे थे. एक तेज यॉर्कर सीधे ईशान के बाएं पैर के अंगूठे पर लग गई. दर्द से कराहते हुए ईशान जमीन पर गिर पड़े और अपना पैर पकड़ लिया. 

टीम के फिजियो ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया. दर्शकों और कोचिंग स्टाफ के सामने यह नजारा काफी चिंताजनक लगा. ईशान कुछ देर तक दर्द में दिखे, लेकिन बाद में वे उठे और थोड़ी देर बल्लेबाजी भी जारी रखी. हालांकि, वे पूरी तरह आरामदायक नहीं लग रहे थे.

टीम के लिए चिंता की बात

यह चोट टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है. ईशान किशन ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और विकेटकीपिंग भी संभालते हैं. अगर चोट गंभीर हुई तो मैच में उनकी उपलब्धता पर सवाल उठ सकते हैं. पहले से ही ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिससे टीम को बैकअप प्लेयर्स की तलाश करनी पड़ रही है. संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी तैयार दिख रहे हैं, लेकिन ईशान की कमी खलेगी.

बुमराह की गेंदें हमेशा खतरनाक होती हैं, यहां तक कि नेट्स में भी वे कोई रियायत नहीं देते. ईशान ने पहले भी कहा था कि बुमराह नेट्स में भी फुल जोश में गेंदबाजी करते हैं. फिलहाल टीम मैनेजमेंट ईशान की जांच कर रही है. उम्मीद है कि चोट मामूली रहे और वे मैच खेल सकें. विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसी छोटी-छोटी चोटें भी टीम की प्लानिंग बिगाड़ सकती हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag