नींद आ गई पर जॉन हैस्टिंग्स का ओवर खत्म नहीं हुआ..1 ओवर बना मज़ाक, 29 जुलाई फिर चर्चा में क्यों

29 जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में जॉन हैस्टिंग्स ने 18 गेंदों का ओवर फेंककर क्रिकेट इतिहास में हलचल मचा दी. इस मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

calender

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 में पाकिस्तान चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया. मुकाबले के दौरान एक ऐसा ओवर फेंका गया जिसकी लंबाई और खराबी ने सबका ध्यान खींच लिया. 29 जुलाई को खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ जॉन हैस्टिंग्स ने ऐसा ओवर डाला, जिसमें वाइड और नो बॉल की भरमार थी. ओवर खत्म होने से पहले ही मैच समाप्त हो गया!

ऑस्ट्रेलिया की पारी 74 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाज़ी की, लेकिन पाकिस्तान के स्पिनर सईद अजमल की शानदार गेंदबाज़ी के सामने वे टिक नहीं पाए. पूरी टीम मात्र 11.5 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ 75 रन चाहिए थे, जो लक्ष्य बहुत आसान लग रहा था.

अनोखा ओवर जो मैच का मुख्य आकर्षण बना

पाकिस्तान की ओर से शर्जील खान और शोएब मकसूद ने तेज़ शुरुआत की और 7 ओवर तक स्कोर 55 रन तक पहुंचा दिया. 8वां ओवर डालने आए जॉन हैस्टिंग्स और यहीं से कहानी ने मोड़ लिया. उन्होंने ओवर की शुरुआत पांच लगातार वाइड गेंदों से की, फिर आई पहली वैध गेंद. दो लीगल गेंदों के बाद एक नो बॉल और कई और वाइड फेंकी गईं. इस ओवर में कुल 12 वाइड, 1 नो बॉल और कुछ रन लेग बाई से बने. हैस्टिंग्स ने 18 गेंदें फेंकी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान ने जीत दर्ज कर ली. ओवर खत्म नहीं हुआ, लेकिन मैच खत्म हो गया.

इतिहास ने खुद को दोहराया

यह पहली बार नहीं था जब 29 जुलाई को ऐसा कुछ हुआ. 21 साल पहले, 2004 में, पाकिस्तान के मोहम्मद सामी ने भी एक इंटरनेशनल मैच में 17 गेंदों का ओवर फेंका था, जिसमें कई वाइड और नो बॉल थीं. लेकिन इस बार जॉन हैस्टिंग्स ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. First Updated : Wednesday, 30 July 2025