भारत दौरे से लियोनल मेसी ने की कितनी कमाई? जानकार दंग रह जाएंगे आप!

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने हाल ही भारत दौरा किया. उनके दौरे को तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही थी. हालंकि अब उनके दौरे के लिए कितनी फीस दी गई, इसपर से पर्दा उठ चुका है.

Sonee Srivastav

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के हालिया भारत दौरे ने काफी सुर्खियां बटोरीं. यह दौरा 'GOAT इंडिया टूर 2025' के नाम से हुआ, जिसमें कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली शामिल थे. हालांकि कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अब आयोजक द्वारा खुलासा किया गया है कि मेस्सी को इस दौरे के लिए कितना भुगतान हुआ.

आयोजक का खुलासा

मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता, जो कोलकाता कार्यक्रम के बाद गिरफ्तार हो चुके हैं, उन्होंने विशेष जांच दल (एसआईटी) को पूछताछ में बताया कि मेस्सी को पूरे दौरे के लिए 89 करोड़ रुपये दिए गए. इसके अलावा, भारतीय सरकार को टैक्स के रूप में 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.

इस तरह कुल खर्च 100 करोड़ रुपये पंहुचा. दत्ता के अनुसार, इस राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा प्रायोजकों से और इतना ही टिकट बिक्री से आया. बाकी का स्रोत जांच का विषय है. 

कोलकाता कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी

13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेस्सी का कार्यक्रम सिर्फ 20 मिनट चला. दत्ता ने बताया कि मेस्सी को पीठ पर छूना या गले लगाना पसंद नहीं था, और उनकी सुरक्षा टीम ने यह पहले ही बता दिया था. लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे हजारों प्रशंसक नाराज हो गए.

कई लोगों ने कुर्सियां फेंकी और स्टेडियम में तोड़फोड़ की. जांच में पता चला कि शुरू में सिर्फ 150 ग्राउंड पास जारी किए गए थे, लेकिन एक प्रभावशाली व्यक्ति के आने पर यह संख्या तीन गुना हो गई, जिससे स्थिति बिगड़ी.  

मामले की जांच और कार्रवाई

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की है. दत्ता के बैंक खातों से 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है. पुलिस टिकट बिक्री और प्रायोजन के दावों की पड़ताल कर रही है.

खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने भी इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन पर रिश्तेदारों को विशेष पहुंच देने के आरोप लगे. यह दौरा मेस्सी के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रहा, लेकिन आयोजन की कमियों ने भारतीय प्रशंसकों को निराश किया. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag