LSG vs MI: नवीन उल हक आए मुंबई इंडियंस के निशाने पर, स्वीट मैंगो शेयर कर किया जा रहा ट्रोल, जानिए क्या पूरा मामला

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस ने विरोधी टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर निशाना साधा। मुंबई के खिलाड़ियों ने स्वीट मैंगो के साथ बेहद दिलचस्प तस्वीर शेयर की।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 में अब फाइनल को मिलाकर महज दो मुकाबले शेष रह गए हैं। इस सीजन का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला शुक्रवार 26 मई और फाइनल मुकाबला रविवार 28 मई को खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई और लखनऊ के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने 81 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों द्वारा स्वीट मैंगो की तस्वीर शेयर कर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा गया।

नवीन उल हक आए मुंबई के निशाने पर -

बता दें कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 मई को खेले गए मुकाबले के दौरान नवीन उल हक ने एक स्टोरी शेयर की थी, उस स्टोरी में प्लेट में रखे कुछ आम दिख रहे थे और तस्वीर में नवीन ने लिखा था कि, “स्वीट मैंगो” इसके बाद नवीन उल हक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

हालांकि इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टूर्नामेंट से बाहर होने पर नवीन उल हक ने एक स्टोरी शेयर पर बैंगलोर की टीम पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा था। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस ने नवीन उल हक पर निशाना साधा। दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय संदीप वॉरियर और विष्णु विनोद ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें तीनों खिलाड़ी एक टेबल बैठे हुए हैं, जिस पर कुछ आम (मैंगो) रखे हुए हैं।

इन तीनों ही खिलाड़ियों ने उस तस्वीर में अलग-अलग पोज भी दिए हैं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, “स्वीट सीजन ऑफ मैंगो” हालांकि कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। लेकिन डिलीट करने से पहले सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई थी।

एलिमिनेटर मुकाबले में दूसरी बार हारी लखनऊ -

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने दूसरी बार एलिमिनेटर मुकाबले हार का सामना करना पड़ा है। अपना दूसरा IPL सीजन खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले साल (IPL 2022) भी एलिमिनेटर मुकाबले में पहुंची थी और तब लखनऊ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और इस बार लखनऊ को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

calender
25 May 2023, 01:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो