T20 वर्ल्ड कप 2026: भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, इस स्टार खिलाड़ी की हुई सरप्राइज एंट्री

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय टीम से बाहर हुए हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट से टीम बाहर हुए हर्षित राणा की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले के दौरान लगी थी, जिसके चलते वह टीम से बाहर हुए.  

शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हर्षित 

मैच के दौरान हर्षित अपना रनअप सही ढंग से पूरा नहीं कर पा रहे थे. एक ही ओवर में दो बार ऐसा हुआ, जिससे साफ संकेत मिल गया था कि वह किसी शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं. इसके बाद उन्हें घुटने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह लड़खड़ाते हुए मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए. हर्षित ने उस मुकाबले में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए.

हर्षित की गैरमौजूदगी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है. फिजियो लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे लेकिन हालात उत्साहजनक नहीं लग रहे थे. सूर्यकुमार ने यह भी माना कि टीम संयोजन के लिहाज से हर्षित अहम खिलाड़ी थे उनकी कमी जरूर महसूस की जाएगी. 

मोहम्मद सिराज की चमकी किस्मत 

हर्षित के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज की किस्मत चमकी है. उन्हें शुरुआती स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी, लेकिन हर्षित की चोट के चलते अब वह टीम का हिस्सा बन गए हैं. 31 वर्षीय सिराज अब तक भारत के लिए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 32.28 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके अनुभव से टीम इंडिया को तेज गेंदबाजी विभाग में मजबूती मिलने की उम्मीद है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ग्रुप-ए में संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है. टूर्नामेंट के दौरान भारत अपने पहले मुकाबले में 7 फरवरी को अमेरिका से भिड़ेगा, जबकि 15 फरवरी को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि बदले हुए टीम संयोजन के साथ भारतीय टीम इस चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag