दिल्ली के कीर्तिनगर में हुई नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह के साथ छेड़छाड़, बाइक सवारों ने किया पीछा

नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह के साथ यह छेड़छाड़ दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में हुई है। जब इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी तो उन्हें कुछ ऐसा जवाब मिला जिसके बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी कर रहे नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आंख मूंदने का आरोप भी लगाया है।

हां नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह के साथ यह छेड़छाड़ दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में हुई है। कुछ लड़कों ने उनका पीछा भी किया और उनकी गाड़ी पर टक्कर भी मारी। जब इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी तो उन्हें कुछ ऐसा जवाब मिला जिसके बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

नितीश की पत्नी साची मारवाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन दोनों बाइक सवारों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "दिल्ली का आज एक आम दिन। मैं अपना काम खत्म कर वापस घर लौट रही थी। इन लड़कों ने बार- बार मेरी कार को टक्कर मारी, पता नहीं ये क्यों मेरा पीछा कर रहे थे। मैंने फोन पर दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जब मैं शिकायत दर्ज करा रही थी तो मुझे दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि अब तो आप घर पर सुरक्षित पहुंच गई हो, तो जाने दो। अगली बार नंबर नॉट कर लेना।"

इसके साथ ही साची मारवाह ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार मैं उनका फोन नंबर भी ले लूंगी। बता दें कि श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण नितीश राणा को इस साल कोलकाता नाईट राइडर्स का नेतृत्व करने का मौका मिला है। नितीश राणा की कप्तानी में अब तक टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन (IPL 2023) खेले गए अपने 10 मुकाबलों में 4 मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ 8वें पायदान पर कायम है। कोलकाता नाईट राइडर्स अगर यहां से सभी मुकाबले जीतती है तो वह 16 अंकों तक ही पहुंच पाएगी ऐसे। में कोलकाता नाईट राइडर्स को एक हार अब बहार का रास्ता दिखा सकती है।

calender
06 May 2023, 05:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो