score Card

DC vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या फिर मौसम बिगाड़ेगा खेल, जानिए पिच का मिजाज और मौसम का हाल

IPL 2023 का 50वां मुकाबला आज 6 मई को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा जब दिल्ली और बैंगलोर की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

IPL 2023 का 50वां मुकाबला आज 6 मई को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये इस सीजन (IPL 2023) का दूसरा मुकाबला होगा जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 23 रनों से मात दी थी। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन का अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स इस समय सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग की अंक तालिका में 10वें पायदान पर कायम है।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला जीतना काफी महत्वपूर्ण है। दिल्ली कैपिटल्स की राह प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी कठिन है। ऐसे में आइए जानते हैं आज 6 मई को होने वाले इस मुकाबले से पहले दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम की पिच के मिजाज और मौसम के हाल के बारे में...

गेंदबाज या बल्लेबाज इस पिच से किसे मिलेगी मदद?

वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की अगर बात करें तो इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है। इस पिच पर नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और पॉवरप्ले में रन बनाने का जमकर मौका मिलता है और साथ ही आउटफील्ड तेज और बाउंड्री छोटी होने की वजह से टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय करती है। इस मैदान पर पहली पारी का स्कोर औसत 160 से 175 रन का रहा है।

जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड -

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL इतिहास में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 18 मुकाबलों में बैंगलोर की टीम ने जीत दर्ज की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 मुकाबलों में ही जीत हासिल कर पाई है। वहीं, एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला था।

जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली के मौसम की अगर बात करें तो आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। बता दें कि बारिश की संभावना 20 प्रतिशत जताई जा रही है। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेंगी और तापमान 26 से 41 डिग्री सेलसियस तक रहने के आसार हैं।

calender
06 May 2023, 04:32 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag