RCB के यश दयाल पर गंभीर आरोप, हाईकोर्ट में लगाई अर्जी

गाजियाबाद पुलिस द्वारा RCB के गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक महिला से शादी का वादा कर उसको "मानसिक और शारीरिक” शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद यश दयाल ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अर्जी लगाया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं. गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत इंदिरापुरम थाने में केश दर्ज की गई है. यश दयाल ने हाल ही में आईपीएल 2025 में आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस गंभीर आरोप के जवाब में यश दयाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है. दयाल का दावा है कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला  ने यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पिछले पांच वर्षों से क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थी और इस दौरान यश ने शादी का वादा करके उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया.महिला ने अपनी शिकायत में कहा, “उन्होंने मुझे अपने परिवार से मिलवाया, जिन्होंने मुझे बहू सामान दर्जा दिया और मैंने रिश्ते को पूरी सच्चाई से एक्सेप्ट कर निभाया. लेकिन सच्चाई यह थी कि उन्होंने इस रिश्ते को सिर्फ शारीरिक और भावनात्मक शोषण के लिए इस्तेमाल किया. महिला ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की थी, लेकिन स्थानीय थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई. सीएम कार्यालय ने गाजियाबाद के सर्किल ऑफिसर से इस मामले में रिपोर्ट मांगी, जिसके बाद 6 जुलाई को इंदिरापुरम थाने में FIR दर्ज की गई.

यश दयाल का जवाब 

यश दयाल ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने प्रयागराज में अपने वकील के माध्यम से महिला और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. दयाल का कहना है कि, “मेरी उस महिला से सिर्फ दोस्ती थी. इसके अलावा कोई संबंध नहीं थे. शादी का कोई वादा नहीं किया था, न ही शादी की कोई बात हुई थी.” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला ने उन पर झूठा इलाजाम लगा रही है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उनकी शिकायत की जांच की जाए और युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका 

यश दयाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है. उनकी याचिका में यह भी अनुरोध किया गया है कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए. हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है, और खबरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तथ्यों की पुष्टि की जा रही है, और यदि आरोप सही पाए गए तो यश दयाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag