SRH Vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली ने चली एक बड़ी चाल, 22 वर्षीय इस खिलाड़ी की टीम में कराई एंट्री

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर स्थिति है, मगर इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स ने युवा खिलाड़ी कमलेश नगरकोटी के चोटिल होने के बाद उनका रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ढूंढ लिया है।

Dheeraj Dwivedi

दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान IPL 2023 में डेविड वॉर्नर संभाल रहे है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन (IPL 2023) में बहुत ही बुरा हाल है। दिल्ली ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर स्थिति है, मगर इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने युवा खिलाड़ी कमलेश नगरकोटी के चोटिल होने के बाद उनका रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ढूंढ लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में इस खिलाड़ी को दी जगह -

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चोटिल कमलेश नगरकोटी की जगह भारतीय अंडर- 19 विश्व कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को खेमें में शामिल किया है। कमलेश नागरकोटी के IPL 2023 (सीजन 16) से बाहर होने के बाद दिल्ली टीम में प्रियम गर्म और अभिमन्यु ईश्वरन को ट्रायल्स (परीक्षण) के लिए बुलाया गया था। लेकिन इस ट्रायल में प्रियम गर्ग ने अभिमन्यु ईश्वरन को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खेमें में एंट्री कर ली।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने प्रियम गर्ग को टीम में शामिल कर लिया है। कमलेश नागरकोटी IPL 2023 में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को प्रियम गर्ग के टीम में आने से मजबूती मिलेगी।

बता दें कि प्रियम गर्ग को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है। इससे पहले साल 2020 में प्रियम गर्ग सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके है, जिसमें प्रियम ने 17 मुकाबलों में 15.29 की औसत से कुल 251 रन बनाए थे। वहीं प्रियम का स्ट्राइक रेट महज 115.14 का रहा। वह मध्य क्रम के अच्छे बल्लेबाज होने के साथ ही बेहतरीन फील्डर भी हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag