SRH vs MI: जीत हैट्रिक से बेहद खुश दिखे कप्तान रोहित शर्मा, हिटमैन ने जमकर की अर्जुन की तारीफ, बोले- 'वो क्या गेंदबाजी करता है'

अर्जुन हमारे साथ तीन साल से है। वह जानता है कि टीम को उससे क्‍या चाहिए। उसके प्‍लान भी सटीक हैं। अर्जुन चीजों को बहुत आसान रखता है। शुरुआत में गेंद को स्विंग करता है और अंत में एकदम सटीक यॉर्कर भी कर रहा है।

Dheeraj Dwivedi

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के 16वें सीजन का 25वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 14 रन से अपने नाम किया। यह मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस ने 192 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की ओर से कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों का समान करते हुए 64 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, उनकी इस पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे।

युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं कप्तान रोहित शर्मा -

बता दें कि मुकाबला खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि,"इस मैदान से मेरी बहुत यादें जुड़ी हैं। यहां पर तीन साल खेला और एक ट्रॉफी भी जीते। हम बस अपनी गेंदबाजी लाइन अप को आत्‍मविश्‍वास देना चाहते थे। जब IPL शुरू हुआ तो कई तो IPL में खेले भी नहीं थे। यह अच्‍छा है कि जब भी उनको मौका मिल रहा है वह अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

हिटमैन ने आगे कहा कि,"हम बस टेंपों सेट करने के बारे में बात करते हैं। हम जानते हैं कि पावरप्‍ले में रन बनाने के अलावा हम में से एक को एंकर करना होगा। हम खुश हैं कि ऐसे बल्‍लेबाज निकलकर आ रहे हैं। हमने पिछले सीजन तिलक वर्मा को देखा है और इस बार भी देख रहे हैं कि वह गेंदबाज नहीं गेंद को देख रहा है।"

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा अर्जुन के प्लान सटीक है -

वहीं अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि, "अर्जुन हमारे साथ तीन साल से है। वह जानता है कि टीम को उससे क्‍या चाहिए। उसके प्‍लान भी सटीक हैं। अर्जुन चीजों को बहुत आसान रखता है। शुरुआत में गेंद को स्विंग करता है और अंत में एकदम सटीक यॉर्कर भी कर रहा है।"

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag