IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक होगा पल, हैदराबाद में भिड़ेंगे दो जुड़वां भाई, सनराइजर्स या मुंबई…किसकी बदलेगी किस्‍मत

मार्को जानसेन ने 2021 में अपना IPL डेब्‍यू किया था। उनके जुड़वा भाई डुआन जानसेन इस सीजन में पहली बार मुंबई इंडियंस से खेल रहे हैं। मार्को और डुआन दोनों अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

16 अप्रैल को IPL में खेलने वाले मार्को जानसेन और डुआन जानसेन पहले जुड़वा भाई बने थे। मार्को ने जहां पिछले साल (2022) सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना IPL डेब्‍यू किया था, तो वहीं उनके जुड़वा भाई डुआन जानसेन ने 16 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ IPL में डेब्‍यू किया था।

डुआन जानसेन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और उन्होंने अपने डेब्‍यू मुकाबले में खुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। बता दें कि डुआन ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए थे। हालांकि, इस दौरान डुआन ने रिंकू सिंह का विकेट चटकाया था। अब मार्को जानसेन और डुआन जानसेन के पास आपस में भिड़ने का अवसर है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार 18 अप्रैल को IPL 2023 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा।

बन जाएगा IPL का इतिहास -

अगर इस मुकाबले में मार्को जानसेन और डुआन जानसेन को उनकी टीमें खेलने का अवसर देती है, तो IPL में नया इतिहास लिखा जाएगा। IPL इतिहास में यह पहला मौका होगा जब जुड़वा भाई एक- दूसरे के खिलाफ खेलते हुए अपनी- अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए एड़ी- चोटी का जो लगाएंगे। खास बात है कि यह पहला अवसर होगा जब साउथ अफ्रीका के दोनों जुड़वा भाई अपने क्रिकेट करियर में पहली बार एक दूसरे के आमने- सामने होंगे।

डुआन जानसेन ने कहा -

मुंबई इंडियंस से बातचीत करते हुए डुआन जानसेन ने कहा कि, ''नहीं, नहीं मार्को ने मुझे मुंबई इंडियंस के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी। उन्‍होंने बस इतना कहा कि मैं जाकर अपने खेल का आनंद उठाऊं। असल में बात यह है कि हम कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं। हम असल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं। इसलिए मैं काफी उत्‍साहित हूं और उम्‍मीद है कि हमें खेलने का मौका मिलेगा।''

डुआन जानसेन ने आगे कहा, ''यह सही है कि मेरे भाई को हर कोई जानता है। मगर मैं अलग हूं। हम भले मैदान में एक-जैसी चीजें करते हो, लेकिन मैं अलग व्‍यक्ति हूं और कुछ चीजें करने की कोशिश करता हूं। तो बस मैं लोगों के सामने खुद को अभव्‍यक्‍त करना चाहता हूं और लेागों को दिखाना चाहता हूं मैं क्‍या हूं।''

ज्ञात हो कि मार्को जानसेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं मुंबई इंडियंस ने डुआन जानसेन को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था।

calender
18 April 2023, 06:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो