IPL 2023 SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज, जानिए कब और कहां फ्री में देख सकेंगे लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

IPL 2023 का 25वां मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं मुकाबले का लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग कब कहां और कैसे देखें।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 25वां मुकाबला मंगलवार 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व एडेन मार्करम करेंगे, तो वहीं मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा IPL (2023) में अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो मुकाबले जीते हैं तो वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 9वें स्‍थान पर है। मुंबई इंडियंस ने भी मौजूदा IPL (2023) में अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो मुकाबले जीते हैं जबकि दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में बेहतर नेट रनरेट की वजह से आठवें स्‍थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक IPL में कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है क्‍योंकि मुंबई ने 10 मुकाबले जीते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है। हैदराबाद और मुंबई के बीच पिछले पांच मुकाबलों के परिणामों पर गौर करें तो यहां भी मुंबई इंडियंस 3- 2 की बढ़त पर है। आइए जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते है?

कब खेला जाएगा मुकाबला?

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2023 के 16वें सीजन में पहली बार आमने- सामने होंगी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा और मैदान पर दोनों टीमें शाम 7:30 बजे उतरेंगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला?

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। इस बार आप हिंदी और भोजपुरी समेत कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा (भारत में) इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं।

मुंबई और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI -

सनराइजर्स हैदराबाद -

मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ।

calender
18 April 2023, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो