IPL 2023 MI vs SRH: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2023 का 25वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसी हो सकती है मुंबई और हैदराबाद की प्लेइंग XI...

Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 का 25वां मुकाबला में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का सामना अपने घरेलू मैदान पर मंगलवार 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा टूर्नामेंट (IPL 2023) में अभी तक चार- चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दोनों टीमों को दो- दो मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

बल्लेबाजी है मुंबई और हैदराबाद की ताकत -

बता दें कि इस वक्त दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं यानी मंगलवार 18 अप्रैल को दोनों टीमें जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को बेहद आसानी से 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव शानदार लय में दिखे थे। सूर्यकुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन की शानदार पारी खेली थी। सूर्या का फॉर्म में वापस आना मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।

बता दें कि पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने तूफानी शतक जमाया था। तो वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी जोर से गरजा था। राहुल त्रिपाठी ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन की शानदार पारी खेली थी।

मुंबई और हैदराबाद का हेड टू हेड रिकॉर्ड -

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में IPL में एक- दूसरे खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर अगर बात की जाए, तो मुंबई और हैदराबाद के बीच में अभी तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 मुकाबलों में, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

मुंबई और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI -

सनराइजर्स हैदराबाद -

मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag