भारतीय टीम को छोड़ फैंस से भिड़े साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, गेंद वापस न मिलने पर सारी हदें की पार! देखें वीडियो
भारत और साउथ अफ्रीका मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है. स्टेडियम में भारतीय फैंस पर गुस्सा करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाज दिखाई दिए.

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी, लेकिन मैच के दौरान मैदान से ज्यादा सुर्खियां साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बटोरी. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टब्स स्टेडियम के स्टैंड में बैठे भारतीय फैंस से भिड़ते दिख रहे हैं.
ट्रिस्टन स्टब्स का वायरल वीडियो
मैच के दौरान शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर तीन शानदार छक्के लगाए. इनमें से एक छक्का इतना जोरदार था कि गेंद सीधे स्टैंड में पहुंच गई, जहां भारतीय दर्शक बैठे थे. ट्रिस्टन स्टब्स, जो फील्डिंग कर रहे थे, गेंद लेने स्टैंड के पास पहुंचे, लेकिन भारतीय फैंस ने मजाक में या उत्साह में गेंद वापस नहीं लौटाई.
यह देखकर स्टब्स काफी गुस्से में आ गए. वीडियो में वे फैंस की ओर इशारा करते हुए कुछ कहते दिख रहे हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ था कि वे नाराज हैं. फैंस भी हंसते-हंसते जवाब दे रहे थे, लेकिन स्टब्स का गुस्सा कम नहीं हुआ.
🚨Tristan Stubbs got angry when fans did not return the ball after Shivam Dube’s six during the India vs South Africa Super 8 match in Ahmedabad.😭 pic.twitter.com/wlZGsvnt7f
— Sonu (@Cricket_live247) February 23, 2026
फैंस की हरकत या खिलाड़ी का गुस्सा?
यह छोटी-सी घटना जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कुछ लोग कह रहे हैं कि फैंस ने जानबूझकर गेंद नहीं लौटाई, ताकि खिलाड़ी को इरिटेट किया जा सके. वहीं कुछ का मानना है कि स्टब्स को इतना गुस्सा करने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि मैच में ऐसा होता रहता है, लेकिन स्टब्स के लिए गेंद मैच का हिस्सा थी और उसे जल्दी मैदान में लौटाना जरूरी था.
मैच का नतीजा
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए. डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी अहम रही. जवाब में भारत की टीम 111 रनों पर सिमट गई. मार्को जानसेन (4/22) और केशव महाराज (3/24) ने कमाल की गेंदबाजी की. यह हार भारत के लिए बड़ा झटका रही, क्योंकि अब उनकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है.


