राजकोट में सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसा है राजकोट में 'मेन इन ब्लू' का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 राजकोट में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है. टीम इंडिया तीसरा मुकाबला जीत लेती है, तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इस मैदान का रिकॉर्ड भी बता रहा है कि टीम आसानी से जीत हासिल कर सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा टी20 मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा. भारत पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 से आगे है. कोलकाता में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकटों से रौंदा था. वहीं, चेन्नई के मुकाबले में रोमांचक तरीके से अंग्रेजों को हराया था. तीसरे टी 20 से पहले जान लेते हैं कि राजकोट के मैदान पर मेन इन ब्लू का रिकॉर्ड कैसा है.
बता दें कि अगर टीम इंडिया तीसरा मुकाबला भी जीत लेती है, तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इस मैदान का रिकॉर्ड भी बता रहा है कि टीम आसानी से जीत हासिल कर सकती है.
राजकोट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
राजकोट के मैदान पर अब तक टीम इंडिया ने कुल 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 4 में जीत अपने नाम की है. टीम ने यहां सिर्फ 1 मुकाबला गंवाया है. गौर करने वाली बात यह है कि इस मैदान पर टीम इंडिया ने 2020 से कोई मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की लगभग पक्की नजर आ रही है.
राजकोट में सूर्यकुमार यादव
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल.
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिलिप साल्ट, मार्क वुड.


