WPL 2026 Prize Money: WPL जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बरसात, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

आज WPL 2026 का फाइनल मुकाबला RCBW और DCW के बीच खेली जा रही हैं. दोनों ही टीमें पूरी तैयारी से मैदान में भीड़ रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं जीतने वाली टीम यानी विजेता और उपविजेता को कितनी प्राइज मनी दी जाएगी?

Sonee Srivastav

WPL 2026 Prize Money: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 2026 में रोमांचक मुकाबलों के साथ चल रहा है. आज फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) आमने-सामने हैं.आज जीतने वाली चैंपियन टीम को बड़ा इनाम मिलेगा, जबकि उपविजेता भी खाली हाथ नहीं लौटेगी. BCCI ने इस बार भी पुरस्कार राशि में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में आइए जानते हैं विजेता और उपविजेता को कितना इनाम मिलेगा.

फाइनल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने इस सीजन में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 8 मैचों में से 6 जीते और 12 अंक लेकर टॉप पर रही. यह टीम लीग स्टेज में सबसे मजबूत दिखी. दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिगेज की DC ने 8 में से 4 मैच जीते और लीग में तीसरे नंबर पर रही.

एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर वे फाइनल में पहुंचीं. DC हर सीजन फाइनल तक पहुंचती है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई. आज वे इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगी. 

चैंपियन टीम को कितनी मिलेगी राशि?

WPL 2026 का विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये की बंपर प्राइज मनी मिलेगी. यह राशि पहले सीजन से ही बनी हुई है. 2023 में मुंबई इंडियंस ने पहला खिताब जीता था और उन्हें भी 6 करोड़ मिले थे. इस बार भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. RCB या DC, जो भी जीतेगी, उसे यह बड़ी रकम दी जाएगी.

उपविजेता और अन्य पुरस्कार

रनर-अप टीम को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. यह भी पहले से चला आ रहा इनाम है. इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी हैं. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5 लाख रुपये मिलेंगे. ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) और पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) विजेता को भी 5-5 लाख रुपये मिलेंगे. सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली और सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट वाली खिलाड़ी को भी 5 लाख रुपये दिए जाएंगे. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच को 2.5 लाख रुपये का इनाम होगा.

WPL की कुल प्राइज पूल करीब 10 करोड़ रुपये है. यह महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान दे रहा है. आज का फाइनल न सिर्फ खिताब, बल्कि बड़ी रकम के लिए भी होगा.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag