अंबाला: रवाना हुई 'वंदे भारत', 1 घंटा 5 मिनट की देरी से पहुंची, गृहमंत्री ने स्वागत किया

लगभग 130 KM प्रति घंटा की रफ्तार से पटरी पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट की देरी से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर अंबाला कैंट जंक्शन पर पहुंची

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हरियाणा। लगभग 130 KM प्रति घंटा की रफ्तार से पटरी पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट की देरी से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर अंबाला कैंट जंक्शन पर पहुंची। हालांकि, ट्रेन का दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर अंबाला पहुंचने का निर्धारित समय था। ट्रेन को हिमाचल के ऊना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। अंबाला पहुंचने पर गृह मंत्री अनिल विज, स्थानीय विधायक असीम गोयल ने फूलों से वर्षा करके ट्रेन का स्वागत किया।

वंदे एक्सप्रेस का सफर जहाज जैसा - मुख्यमंत्री मनोहर लाल

ट्रेन में सफर के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर हवाई जहाज जैसा है। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि ट्रेन में यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

हरियाणा के यात्रियों को होगा फायदा -

मुख्यमंत्री ने कहा कि महज कुछ ही समय में उन्होंने चंडीगढ़ से अंबाला तक का सफर किया है। दिल्ली से ऊना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से हरियाणा के यात्रियों को काफी फायदा होगा। हरियाणा के यात्री दिल्ली और हिमाचल के लिए सफर कर सकेंगे। ट्रेन में BJP प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा समेत अन्य भाजपा नेता भी शामिल थे।

अनिल विज ने ट्रेन में नई दिल्ली तक किया सफर -

बता दें कि दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना में हरी झंडी दिखाई। ट्रेन का चंडीगढ़ व अंबाला समेत हरियाणा के 7 स्टेशनों पर स्वागत किया गया। गृह मंत्री अनिल विज ने भी ऊना से नई दिल्ली तक चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सामान्य यात्री बनकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक सफर किया।

खुद के विकास के साथ ट्रेन का विकास भी देखा -

गृह मंत्री अनिल विज ने देश की चौथी एवं नई अपग्रेडेड वर्जन वाली इस ट्रेन के चलने पर रेल मंत्री को शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री ने कहा कि रेलवे की तस्वीर बदल रही है, उन्होंने रेलवे को बढ़ते हुए देखा है। उनका जन्म रेलवे कॉलोनी में हुआ था और उनके पिता रेलवे कर्मी थे। उन्होंने वह समय देखा जब छोटे-छोटे कोयले के इंजन व डीजल इंजन चलते थे, फिर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का समय आया। मगर, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चीज को गति दे रहे हैं और हर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की चीजें बन रही है। यह ट्रेन भी इसी प्रकार से बनी है।

calender
13 October 2022, 06:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो