सरकारें सोई हुई हैं क्या? बिहार में कानून को धता बताकर कम उम्र में शादी कर रहे हैं लड़के

बिहार में 30.5 फीसदी लड़कों की शादी कानूनी उम्र से पहले ही हुई है। बताया जा रहा है कि शहरों के मुकाबले गांवों की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। गावों में 34.3 और शहरों में 18.3 फीसदी लड़कों की शादी तय उम्र से पहले हो रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बिहार में कानूनी उम्र से पहले ही लड़के शादी कर रहे है। प्रदेश में लड़के कानूनी उम्र सीमा का उल्लंघन करते हुए विवाह के बंधन में बंध रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 17.7 फीसदी लड़कों की शादी कम उम्र में हो रही है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने लड़के और लड़कियों दोनों की शादी की उम्र 21 वर्ष तय की है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग इसका उल्लंघन करते हुए कम उम्र में ही विवाह रचा रहे है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सरकारें सोई हुई है। इन लोगों के खिलाफ कोई लीगल एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा। या फिर ये लोग कानून को ठेंगा दिखाकर अपनी मनमानी के चलते कानूनी आयु से पहले ही विवाह कर रहे है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, बिहार में 30.5 फीसदी लड़कों की शादी कानूनी उम्र से पहले ही हुई है। बताया जा रहा है कि शहरों के मुकाबले गांवों की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। गावों में 34.3 और शहरों में 18.3 फीसदी लड़कों की शादी तय उम्र से पहले हो रही है।

calender
30 December 2022, 04:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो