Bihar Board 12th results 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, साइंस स्ट्रीम में आयुषि नंदन ने किया टॉप, यहां देखें परिणाम

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। साइंस स्ट्रीम में आयुषि नंदन ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कक्षा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए गए। 12 वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट लिंक बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते है। 12वीं साइंस स्ट्रीम में आयुषि नंदन ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। बता दें कि इस साल बिहार में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। 12वीं कक्षा की परीक्षा एक फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि मूल्यांकन प्रक्रिया 5 मार्च, 2023 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद मंगलावार को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए है।

लड़कियों ने फिर से मारी बाजी

आज बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित किए गए। इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम में आयुषी नंदन ने 94.8 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में टॉप किया। वहीं आर्ट्स में मोहते देसा ने 95 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल प्राप्त किया। जबकि कॉर्मस में सौम्या और जगदीश कुमार पाठक ने 95 फीसदी अंकों के प्रथम स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान हासिल करने वाली खगरिया निवासी आयुषी नंदन ने 474 अंक हासिल किए है। बता दें कि कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 93.95 प्रतिशत छात्र सफल हुए है। वहीं अगर टॉपर्स की बात करें तो कॉमर्स में सोम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक दोनों ने टॉप किया है। इन दोनों ने एक जैसे नंबर प्राप्त किए है।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को क्या मिलेगा?

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड की ओर से एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक दिया जाएगा। दूसरे नंबर के टॉपर को 75 हजार रुपए का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक मिलेगा। वहीं तीसरे नंबर के टॉपर को 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक दिया जाएगा।

12वीं पास करने वाली लड़कियों को मिलेगा इतना पैसा

बिहार बोर्ड 12वीं 2023 की परीक्षा पास करने वाली अविवाहित लड़कियों को राज्य सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपए मिलेंगे। जल्द से जल्द यह पैसे छात्राओं को दिए जाएंगे। बता दें कि इस प्रक्रिया के लिए तीन अप्रैल से पोर्टल ओपन कर दिया जाएगा। जहां पर पास होने वाली छात्राएं अपनी जानकारी भर सकेंगी। इस पोर्टल में बैंक अकाउंट की डिटेल भी समिट करनी होगी। वहीं अगले साल से परीक्षा का फॉर्म भरवाते वक्त ही बैंक अकाउंट की डिटेल छात्राओं से ली जाएगी। इससे बाद में पोर्टल पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अगली बार में 12वीं पास करने वाली लड़कियों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे।

calender
21 March 2023, 03:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो