बिहार: भैंस ने चारा समझ खा लिया बम, हालत गंभीर

बिहार के कैमूर जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक भैंस ने घास चरने के दौरान बम खा लिया, जिसके बाद भैंस का जबड़ा उड़ गया। किसी तरह भैंस का मालिक उसे पशु अस्पताल ले गया लेकिन वहां डॉक्टर मैजूद नहीं मिले, जिसके बाद मवेशी मालिक ने अपने पशु को निजी अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाया जहां डॉक्टर ने भैंस की हालत गंभीर बताई।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

बिहार के कैमूर जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक भैंस ने घास चरने के दौरान बम खा लिया, जिसके बाद भैंस का जबड़ा उड़ गया। किसी तरह भैंस का मालिक उसे पशु अस्पताल ले गया लेकिन वहां डॉक्टर मैजूद नहीं मिले, जिसके बाद मवेशी मालिक ने अपने पशु को निजी अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाया जहां डॉक्टर ने भैंस की हालत गंभीर बताई। भैंस का जबड़ा घायल होने के कारण वह खाने में असमर्थ है जिसके कारण मवेशी मालिक कि चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना के बाद आक्रोश है, मवेशी मालिक ने थाने पहुंचकर मुआवजे के लिए गुहार लगाई है।

जंगली पशुओं के शिकार के लिए जंगल में बिछाते हैं बम

दरअसल, स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कुछ लोग जंगली पशुओं का शिकार करने के लिए देशी बम बनाकर उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे लोग देसी जुगाड़ से बम को बनाते हैं और फिर जंगलों में आटे के साथ या अन्य खाद्य पदार्थो के मिलाकर जंगल में छोड़ देते हैं। ऐसे में कभी कभार इंसानों के भी घायल होने का खतरा रहता है। आज इन लोगों के कारण ही भैंस घायल हो गया है और उसके जान जाने का खतरा बना हुआ है। पशुओं का कीमत का जिक्र कर स्थानीय लोगों ने बताया कि अमुमन एक दुधारू भैंस का कीमत 50 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक होता है। ऐसे में किसी मवेशी मालिक की किसी कारण बस मौत होती है तो उसे काफी बड़ा आर्थिक नुकसान होता है।

calender
15 October 2022, 07:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो