बिहार उपचुनाव 2022 : मोकामा महासंग्राम की सियासी लड़ाई तेज, क्या भाजपा भेद पाएगी अनंत सिंह का किला?
मोकामा उपचुनाव 2022 में बीजेपी चारों ओर से अनंत सिह का किला भेदने का तैयारी कर रही है। बता दें कि आगामी 3 नवंबर को मतदान किया जाना है जिसका परिणाम तीन दिन बाद 6 को आएगा। मैदान में एक बार से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी है जिन्हें राजद ने उम्मीदवार बनाया है।

मोकामा उपचुनाव 2022 में बीजेपी चारों ओर से अनंत सिह का किला भेदने का तैयारी कर रही है। बता दें कि आगामी 3 नवंबर को मतदान किया जाना है जिसका परिणाम तीन दिन बाद 6 को आएगा। मैदान में एक बार से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी है जिन्हें राजद ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा की ओर से स्थानीय नेता नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मुकाबले के लिए मैदान में खड़ी हैं।
दिलचस्प बात यह है कि ललन सिंह के साथ चुनावी मैदान में कदम से कदम मिलाने के लिए पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह भी उतर चुके हैं। सूरजभान की पत्नी और पूर्व सांसद वीणा देवी खुद को मोकामा की बहू बताकर मतदाताओं से सोनम देवी को जीताने की अपील की है।
गौरतलब है कि ललन सिंह इससे पहले भी अनंत सिंह के सामने मैदान में खड़े हो चुके हैं। ललन सिंह ने मोकामा में साल 2015, 2010 और 2005 में अनंत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। ललन सिंह बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के करीबी बताए जाते हैं। सूरजभान सिंह ने ललन सिंह को दो बार लोजपा से टिकट दिलवाया था। हालांकि वह अब तक अनंत सिंह के साथ मुकाबले में जीत नहीं सके हैं। लेकिन इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प बताया जा रहा है कि क्योंकि ललन सिंह को पहली बार भाजपा से टिकट मिली है।


