बिलासपुर: गला दबाकर गर्लफ्रेंड की हत्या, सुबह थाने में जाकर किया सरेंडर

तोरवा में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली क्षात्रा की शनिवार की शाम गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसने तोरवा थाने में जाकर पुलिकर्मियों को इसकी जानकारी दी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर के तोरवा में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली क्षात्रा की शनिवार की शाम गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसने तोरवा थाने में जाकर पुलिकर्मियों को इसकी जानकारी दी। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

घटना की जानकारी तत्काल सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। इसके बाद शव खोजकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय यश का 9वीं में पढ़ने वाली क्षात्रा से संपर्क था। दोनों के बीच बातचीत थी।

यश को शक था कि नाबालिग किसी और से भी बातचीत करती है और इसी बात को लेकर वह नाबालिग से झगड़ा करता था। आए दिन उन दोनों के बीच विवाद भी होता था। शनिवार की शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने साथ निकले। यश नाबालिग छात्र को लेकर सिरगिट्टी के यश इंडस्ट्री के पास पहुंचा।

वहां पर फिर से दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दरमियान युवक ने नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद उसके सिर में पत्थर पटक दिया। वहीं हत्या करने के बाद युवक अपने घर चला गया और इधर नाबालिग का शव पड़ा रहा।

युवक सुबह सीधे तोरवा थाने पहुंचा और उसने पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। हत्या की बात सुनते ही जवानों के होश उड़ गए। तुरंत घटना की जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक से घटना की जानकारी ली जा रही है।

calender
11 December 2022, 04:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो