बिलासपुर: वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

रतनपुर क्षेत्र के मदनपुर चौक में एक भारी वाहन के चालक ने एक अज्ञात महिला को टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना गांव के सरपंच ने रतनपुर पुलिस को दी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। रतनपुर क्षेत्र के मदनपुर चौक में एक भारी वाहन के चालक ने एक अज्ञात महिला को टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना गांव के सरपंच ने रतनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।

बता दें कि महिला की पहचान होने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। बता दें कि रतनपुर क्षेत्र के मदनपुर में रहने वाले विश्वनाथ साहू गांव के सरपंच हैं। उन्होंने बताया कि गांव के पंच राजकुमार साहू ने सुबह आठ बजे फोन कर बताया कालोनी चौक के पास अज्ञात महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी है।

इससे महिला के पैर से लेकर सीने तक का हिस्सा कुचल गया है। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन का ड्राइवर फरार हो गया है। इस पर सरपंच ने मौके पर पहुंचकर महिला के संबंध में जानकारी ली। आसपास के लोगों ने महिला को पहचानने से इंकार किया।

आसपास के गांव में इसकी सूचना देकर महिला की पहचान करने कोशिश की गई। पहचान नहीं होने पर पंचानामा तैयार कर शव चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस की टीम महिला की पहचान करने जुटी है। उसकी पहचान होने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। रतनपुर रोड में आए दिन हादसे हो रहे हैं।

सेंदरी से रतनपुर के बीच हाईवे में हो रहे हादसों के बाद रोड सेफ्टी सेल की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सर्विस रोड से हाईवे में मिलने वाली सड़कों के बीच रंबल स्ट्रीप भी बनाया गया है। इसके बाद भी हादसे पर लगाम नहीं लगाया जा सका है। बिलासपुर से रतनपुर के बीच हाईवे बनने के बाद से लगातार हादसे हो रहे हैं।

इसमें अधिकतर मामले रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने के कारण हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से कोई प्रयास नहीं हो पा रहा है। सड़क पर चलानी कार्रवाई भी नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...

छत्तीसगढ़: एक लाख की इनामी महिला नक्‍सली ने किया आत्‍मसमर्पण, इन वारदातों में थी शामिल

 

  •  
calender
21 December 2022, 06:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो